WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में फ्रेंड्स ऑफ मोगली कार्यक्रम

पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में फ्रेंड्स ऑफ मोगली कार्यक्रम (Friends of Mowgli Program)
37 गांवों के 370 बच्चों ने लिया हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण और वन्यप्राणी सुरक्षा का दिया गया संदेश

Seoni 10 March 2026

सिवनी यशो:- दिनांक 08 मार्च 2026 को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni) के खवासा एवं गुमतरा क्षेत्र में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा फ्रेंड्स ऑफ मोगली मिलन कार्यक्रम (Friends of Mowgli Program) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 370 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Seoni Friends of Mowgli Program Pench Tiger Reserve children awareness event
Seoni Friends of Mowgli Program के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।

37 गांवों के मोगली बाल उद्यानों से आए बच्चे

कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चे पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni) के बफर क्षेत्र के 37 गांवों में निर्मित मोगली बाल उद्यानों से आमंत्रित किए गए थे। बच्चों को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा पर जागरूकता

Friends of Mowgli Program कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वन्यप्राणी सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेजेंटेशन और चित्रों के माध्यम से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को प्रकृति के महत्व और जंगलों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया।

Seoni Friends of Mowgli Program Pench Tiger Reserve children awareness event
Seoni Friends of Mowgli Program के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।

गेम, स्वादिष्ट भोजन और सफारी का आनंद

कार्यक्रम के उपरांत बच्चों के लिए गेम, परिचर्चा और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही बच्चों को सफारी के माध्यम से वन्यप्राणियों के दर्शन भी कराए गए, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।

अधिकारियों ने बच्चों से किया संवाद

इस अवसर पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी (Pench Tiger Reserve Seoni) के क्षेत्र संचालक द्वारा बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने बच्चों को मोगली बाल उद्यानों की स्वेच्छा से देखभाल करने, पर्यावरण से प्रेम करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सुश्री गुरलीन कौर, प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक वन संरक्षक सिवनी क्षेत्र, लोचन सिंह मर्सकोले जनपद पंचायत अध्यक्ष कुरई तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Friends of Mowgli Program कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप सामग्री भी प्रदान की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!