WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

आवारा श्वानों को पकड़ने की मांग (Chhindwara Stray Dog Issue)

छिंदवाड़ा में आवारा कुत्तों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने नगर निगम पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Chhindwara Stray Dog Issue को लेकर आवारा श्वान पकड़ने और नसबंदी अभियान चलाने की मांग

Chhindwara 10 March  2026
छिंदवाड़ा  यशो:- जिले में Chhindwara Stray Dog Issue को लेकर कांग्रेस सेवादल ने नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि नगर निगम क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए तत्काल विशेष मुहिम चलाई जाए।

Chhindwara Stray Dog Issue: लगातार बढ़ रहे काटने के मामले

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से श्वान के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर की गली और मोहल्लों में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही है।

नसबंदी अभियान चलाने की मांग

कांग्रेस सेवादल ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल आवारा श्वानों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए अभियान चलाए, ताकि श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित किया जा सके।

संगठन का कहना है कि कई मामलों में मासूम बच्चों पर भी श्वानों के हमले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया कि आवारा श्वानों के हमले से चोट या मृत्यु होने की स्थिति में नगर निगम और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!