WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कमर्शियल गैस संकट से जिले में हड़कंप, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, 19 प्रतिष्ठानों से 34 सिलेंडर जप्त

Seoni Gas Crisis  : कमर्शियल गैस संकट से होटल-ढाबों पर
Seoni 16 March 2026
सिवनी यशो:- जिले में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों (Seoni Gas Crisis) की भारी किल्लत से हड़कंप की स्थिति बन गई है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि छोटे होटल, चाय की दुकानें और फास्ट फूड सेंटर बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कमर्शियल गैस की कमी (Seoni Gas Crisis) का सीधा असर अब आम जनता की जेब और पेट दोनों पर पड़ रहा है।

छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

जिले में गैस की कमी (Seoni Gas Crisis) के चलते कई छोटी चाय की दुकानें बंद हो चुकी हैं। कुछ दुकानदार मिट्टी के तेल, कोयले की भट्टी और इंडक्शन चूल्हे का सहारा लेकर दुकान चलाने को मजबूर हैं। गरीबों की पसंद के छोटे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर भी बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

वहीं 25 दिन में दूसरे सिलेंडर का नंबर लगाने की बाध्यता भी उन उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन रही है जिनके यहां गैस की खपत अधिक है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वर्ष में अधिकतम 12 सिलेंडर का कोटा निर्धारित है, जो अप्रैल से मार्च तक के वित्तीय वर्ष के अनुसार गिना जाता है। मार्च में गैस संकट गहराने (Seoni Gas Crisis) तक कई उपभोक्ताओं का वार्षिक कोटा भी समाप्त हो चुका है।

Seoni gas crisis commercial LPG shortage tea hotels affected administration seized domestic cylinders
सिवनी में गैस संकट गहराया, प्रशासन ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए।
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई
जिले में लंबे समय से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिलती रही हैं। इस पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

19 प्रतिष्ठानों से 34 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार जिले के विभिन्न अनुभागों में गठित दलों द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 19 प्रतिष्ठानों से कुल 34 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान लखनादौन के दीक्षित किराना स्टोर से 2 सिलेंडर, सिवनी के सॉई रेसिडेंसी से 2 सिलेंडर, अग्रोहा मेरिज लॉन से 1 सिलेंडर और महालक्ष्मी चाट भंडार से 2 सिलेंडर जप्त किए गए।

इसी क्रम में केवलारी, घंसौर और पलारी क्षेत्र के कई होटलों एवं ढाबों से भी सिलेंडर जप्त किए गए। वहीं कुरई क्षेत्र के प्रजापति ढाबा पचधार से 5 सिलेंडर, बीकानेर रेस्टारेंट कोदाझिरी से 5 सिलेंडर सहित कई प्रतिष्ठानों से गैस सिलेंडर जप्त कर कार्रवाई की गई।

16 मार्च को भी जारी रही कार्रवाई

सोमवार 16 मार्च को भी केवलारी क्षेत्र में पटेल ढाबा और विजय जंघेला की अंडे की दुकान से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर कुल 34 सिलेंडरों पर कार्रवाई की गई।

नियंत्रण आदेश के तहत प्रकरण दर्ज

जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/3DQsrqcLTQE?si=yTQxwyaPoSx6u-pv

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!