क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
4 लाख का ट्रैक्टर, किसान के हाथ खाली!
धोखे से दस्तावेज लेकर ट्रैक्टर बेचने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग
Chhindwara Tractor Fraud Case : ऋण लेकर खरीदा ट्रैक्टर गायब, पीड़ित ने मुख्यमंत्री व पुलिस मुख्यालय से लगाई न्याय की गुहार
Chhindwara 16 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में ट्रैक्टर खरीद-फरोख्त (Chhindwara Tractor Fraud Case) से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छल-कपट कर उसका ट्रैक्टर गायब कर दिया गया और बाद में उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। मामले में पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री, पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chhindwara Tractor Fraud Case : कर्ज लेकर खरीदा था ट्रैक्टर
पीड़ित किसान ब्रजकुमार नागवंशी के अनुसार वर्ष 2017 में उसने एलएनटी फाइनेंस कंपनी से लगभग 4 लाख 22 हजार रुपये का ऋण लेकर स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा था। इसके अलावा करीब 60 हजार रुपये नकद भी जमा किए थे।
धोखे से दस्तावेज लेने का आरोप (Chhindwara Tractor Fraud Case)
पीड़ित का आरोप है कि जतीन अरोरा नाम के व्यक्ति ने विश्वास में लेकर ट्रैक्टर से जुड़े दस्तावेज और चेक अपने पास ले लिए। बाद में उसी ट्रैक्टर को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि जतीन अरोरा नाम के व्यक्ति ने विश्वास में लेकर ट्रैक्टर से जुड़े दस्तावेज और चेक अपने पास ले लिए। बाद में उसी ट्रैक्टर को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।
किसान पर ही दर्ज करा दिया चेक बाउंस केस
पीड़ित किसान का आरोप है कि आरोपी ने उसके खिलाफ लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये का चेक बाउंस का मामला भी दर्ज करा दिया। जब उसने ट्रैक्टर वापस मांगने की कोशिश की तो उसे धमकाया गया और आरसी पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया।
फर्जी दस्तावेज से ट्रैक्टर बेचने का आरोप
किसान का कहना है कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर को नया बताकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
किसान का कहना है कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर को नया बताकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग
Chhindwara Tractor Fraud Case के पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति से है और उसकी सामाजिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ आर्थिक शोषण किया गया। उसने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, छल-कपट और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
Chhindwara Tractor Fraud Case के पीड़ित किसान का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्याय के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
Chhindwara Tractor Fraud Case के पीड़ित किसान का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्याय के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।