WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

सिवनी में चौरसिया समाज 27 मार्च को मनाएगा श्रीराम नवमी पर्व

पूजन, हवन और सामूहिक भोज के होंगे आयोजन, समाजजनों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील

श्रीराम नवमी सिवनी

सिवनी यशो:- चौरसिया समाज सिवनी के तत्वाधान में 27 मार्च, शुक्रवार को श्रीराम नवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्रीराम नवमी सिवनी – पूजन-अर्चन से होगी शुरुआत

श्रीराम नवमी सिवनी कार्यक्रम के तहत प्रातः 9 बजे शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से Domon Guru Baba Temple में हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

 सामूहिक भोज का आयोजन

इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चौरसिया मंगल भवन, राधाकृष्ण नगरी (बरघाट नाका) में सामाजिक भोज का आयोजन रखा गया है।

अधिकाधिक उपस्थिति की अपील

चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया एवं पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं, माताओं, बहनों, युवाओं और वरिष्ठजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.prabhatkhabar.com/religion/ram-navami-2026-precautions-dos-and-donts

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!