मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

शंकराचार्य चौक श्रीगणेश मंदिर में 35वां पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

अभिषेक, सहस्त्र अर्चन, हवन-पूजन और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Seoni 05 February 2026
सिवनी यशो:- नगर के शंकराचार्य चौक गणेश मंदिर (छिंदवाड़ा चौक) में भगवान श्रीगणेश का 35वां स्थापना दिवस (पाटोत्सव) श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय यह आयोजन 3 से 5 फरवरी तक चला, जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

Devotees performing havan pujan during 35th Patotsav at Shankaracharya Chowk Ganesh Temple in Seoni
शंकराचार्य चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर में 35वें पाटोत्सव के दौरान हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

पहले दिन अभिषेक, महाभोग और दीपदान

3 फरवरी को सुबह 7 बजे भगवान श्रीगणेश के अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार के साथ पाटोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सुबह 8 बजे सामूहिक गणेश मंत्र जाप एवं आरती संपन्न हुई। आरती के बाद 56 व्यंजनों का भव्य महाभोग अर्पित किया गया।
दोपहर 3 बजे हवन-पूजन तथा शाम 6 बजे 108 दीपों का दीपदान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दूसरे दिन सहस्त्र अर्चन और भजन-कीर्तन

4 फरवरी को सुबह 8 बजे पूजन एवं आरती के बाद दोपहर 2 बजे सहस्त्र अर्चन किया गया।

इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया,

जिसने मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती आयोजित की गई।

तीसरे दिन गणेश चतुर्थी हवन के साथ समापन

5 फरवरी को सुबह 8 बजे श्रृंगार, पूजन एवं आरती हुई। दोपहर 3 बजे मासिक गणेश चतुर्थी के अवसर पर हवन-पूजन एवं दीपदान किया गया।

इसके बाद महाआरती के साथ तीन दिवसीय पाटोत्सव का समापन हुआ।

Devotees performing havan pujan during 35th Patotsav at Shankaracharya Chowk Ganesh Temple in Seoni
शंकराचार्य चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर में 35वें पाटोत्सव के दौरान हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

विश्व शांति व संकट निवारण की भावना से हुए आयोजन

मंदिर के पुजारी पं. हरिकुमार तिवारी ने बताया कि –

शंकराचार्य चौक गणेश मंदिर पाटोत्सव के सभी धार्मिक अनुष्ठान विश्व शांति,

प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति,

संकट निवारण एवं भक्तों की मनोकामना पूर्ति की भावना से संपन्न कराए गए।

https://navrashtramedia.com/mp-news-ganpatis-praise-echoed-in-shankaracharya-chowk/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!