WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

कलबोड़ी में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

आनंद वर्धन श्रीराम मंदिर में भव्य सजावट, पूजन-अर्चना और विशाल भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु

कलबोड़ी रामनवमी उत्सव

Seoni 28 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी से नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम कलबोड़ी में आनंद वर्धन श्री राम मंदिर में रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को तोरण, वंदनवार और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ।

दोपहर 12 बजे मनाया गया जन्मोत्सव

दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी को चांदी का छत्र अर्पित किया गया तथा पालने में झुलाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पूजन विधि आचार्य पंडित सुरेश तिवारी, पंडित अतुल दुबे एवं पंडित जितेंद्र तिवारी द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान महिलाओं एवं भजन मंडली द्वारा मंगल गीत गाए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्यक्रम के पश्चात श्रीराम मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमल मर्सकोले सहित कई गणमान्य नागरिकों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

समिति ने जताया आभार

श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, युवा टीम, भंडारा समिति और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://www.patrika.com/seoni-news/giving-the-hair-in-hot-water-in-the-suture-baba-took-the-bath-and-too-2550439

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!