ऐतिहासिक स्वागत: प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत का सिवनी में भव्य आगमन
भाजपा महिला मोर्चा और संगठन ने किया जोरदार अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
ज्योति राजपूत सिवनी स्वागत – महिला मोर्चा को नई शक्ति मिलेगी – श्रीमती मीना बिसेन
Seoni 03 April 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत का शुक्रवार को सिवनी जिले में प्रथम आगमन ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण रहा। महिला मोर्चा एवं भाजपा संगठन द्वारा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में अभूतपूर्व स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले की सीमा पर धूमा-नागनदेवरी मंडल द्वारा अगवानी की गई, जिसके पश्चात लखनादौन, छपारा एवं बंडोल में भी महिला मोर्चा और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सिवनी में उमड़ा जनसैलाब, बहनों ने किया आत्मीय स्वागत
सिवनी नगर में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन तथा नगर मंडल की ओर से उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने भी स्वागत किया।

संगठन सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व पर दिया जोर
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत ने कहा कि—
“महिला मोर्चा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विशेष प्रयास किए जाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि –
महिला मोर्चा द्वारा स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच, तथा सेवा कार्यों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
साथ ही ग्रामीण महिला नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिक नेतृत्व की ओर प्रेरित किया जाएगा।

नेतृत्व में मिलेगा नई ऊर्जा: मीना बिसेन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि—
“ज्योति नरेश सिंह राजपूत के प्रदेश महामंत्री बनने से महिला मोर्चा को नई शक्ति मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी और सिवनी जिले को विशेष लाभ मिलेगा।”

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, श्रीमती गोमती ठाकुर, संतोष नगपुरे, नवनीत सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती जंघेला, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन सिंह मर्सकोले सहित महिला मोर्चा की जिला एवं नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.bjp.org/hi/pressreleases/list-bjp-national-executive-mahila-morcha





