WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

वेयरहाउस में गुंडागर्दी के आरोप, आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बनी किसानों के लिए मुसीबत

वेयरहाउस गेहूं खरीदी गड़बड़ी – मोहगांव में फायरिंग से डराया जा रहा किसानों को, अमानक बताकर गेहूं को पलट दिया —प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

Seoni 20 April 2026
सिवनी यशो:-  समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था अब किसानों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी और शोषण का कारण बनती नजर आ रही है। ग्राम मोहगांव स्थित राजपूत, भदौरिया, महेन्द्र वेयर हाउस में किसानों के साथ दुर्व्यवहार और भय का माहौल बनाए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

वेयरहाउस में गुंडागर्दी के आरोप, फायरिंग कर बनाया जा रहा डर का माहौल

ग्रामीणों द्वारा थाना लखनवाड़ा में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वेयरहाउस संचालक भदौरिया द्वारा राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

आरोप है कि जब किसान गेहूं लेकर पहुंचते हैं, तो उनके सामने दीवार पर बंदूक से फायर कर भय का माहौल बनाया जाता है। साथ ही यह कहकर धमकाया जाता है कि उसके रिश्तेदार मंत्री हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़े : सिवनी में उपार्जन समिति की बैठक संपन्न, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

सर्वेयर की मनमानी: पास गेहूं को बताया अमानक, किसानों को भारी नुकसान

किसानों का आरोप है कि समिति स्तर पर सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को वेयरहाउस पहुंचने पर अमानक बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है। बारदानों में भरी गेहूं को पलट दिया जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई से किसान खुद को ठगा और प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :किसानों की अनदेखी पर कांग्रेस का हल्ला बोल: 9 अप्रैल को सिवनी में धरना, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप”

सड़क पर उतरा गुस्सा: किसानों ने किया चक्काजाम

छिंदवाड़ा रोड स्थित मातृधाम कालबोड़ी के पास सोमवार दोपहर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा।

यह भी पढ़े :आखिर ऐसा क्या हुआ कि कलेक्टर ने एफआईआर करने के निर्देश दे दिये

सूचना मिलते ही राजस्व, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देने का प्रयास किया। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लखनवाड़ा सहित आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

बारिश का असर, फिर भी नहीं मिल रही राहत

किसानों ने बताया कि मार्च माह में हुई बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की फसल भीग गई थी, जिससे उसका रंग बदल गया। बावजूद इसके समिति स्तर पर सर्वेयर गेहूं को पास कर खरीद रहे हैं, लेकिन वेयरहाउस में उसे अमानक बताकर खारिज किया जा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने फसल बेचने का संकट खड़ा हो गया है।

व्यवस्थाओं की पोल: तौल नहीं, पानी नहीं, इंतजार में खड़े ट्रैक्टर

किसानों ने वेयरहाउस गेहूं खरीदी गड़बड़ी का आरोप लगाया कि वेयरहाउस में न तो धर्मकांटा से सही तौल हो रही है, न बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा। कई किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली 4-5 दिन से बाहर खड़े हैं। गेहूं को जमीन पर डालने के बाद चार दिन में उसे खराब घोषित कर दिया जाता है, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूदखोरों से मुक्त कराए 27 लाख के वाहन व कृषि यंत्र

जांच की मांग, प्रशासन पर सवाल

वेयरहाउस गेहूं खरीदी गड़बड़ी से पीड़ित किसानों ने थाना लखनवाड़ा में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

(संबंधित घटनाक्रम)

मोहगांव वेयरहाउस गेहूं खरीदी गड़बड़ी – वेयर हाउस में किसानों के साथ उनकी गेहूं की फसल खरीदी में की जा रही अनियमितता की सूचना मिलते ही सोमवार 20 तारीख को दोपहर करीब एक बजे प्रदेश सचिव डॉ. राजकुमार सनोडिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सनोडिया मौके पर पहुंचे।

किसानों ने अपनी समस्याएं बताते हुए आरोप लगाया कि धर्मकांटा से तौल नहीं हो रही, बैठने की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है, पानी के मटके खाली हैं, चार दिन बाद गेहूं को खराब घोषित कर दिया जाता है जिससे करीब दस हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। सुपरविजन का अभाव, हमालों की कमी और कई दिनों से खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

कोहका, मोहगांव, कारीरात, भंडारपुर, चारगांव, करहैया, गोबरबेली, पिपरिया, सिल्लोर, कातलबोड़ी, गुंदरई सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों से चर्चा कर डॉ. राजकुमार सनोडिया ने उनके अधिकारों के लिए शासन-प्रशासन को अवगत कराने की बात कही।

kisan awedan

https://www.etvbharat.com/hi/!state/mandla-bjp-leader-gundagirdi-beaten-shopkeeper-incident-capture-cctv-registered-fir-madhya-pradesh-news-mps25051703038

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!