मध्यप्रदेशसिवनी

सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे, मरम्मत तेज और मानसून से पहले तैयारी

सिवनी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, मानसून पूर्व तैयारियों पर फोकस

सड़क सुरक्षा समिति बैठक सिवनी : ब्लैक स्पॉट सुधार व मरम्मत पर जोर

Seoni 19 May 2026
सिवनी यशो:- प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित यातायात, परिवहन, एमपीआरडीसी, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा समिति बैठक सिवनी
सड़क सुरक्षा समिति बैठक सिवनी : ब्लैक स्पॉट सुधार व मरम्मत पर जोर

सड़क मरम्मत और ब्लैक स्पॉट सुधार पर विशेष समीक्षा

बैठक में पूर्व बैठक के निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले में चल रहे सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित किए जाएं तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए। साथ ही सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सुरक्षा संकेतक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत पोल शिफ्टिंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर यातायात में बाधा बन रहे विद्युत पोलों की पहचान कर शीघ्र शिफ्टिंग करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

मानसून पूर्व तैयारियों पर फोकस

प्रभारी कलेक्टर ने आगामी मानसून को देखते हुए सड़क किनारे वृक्षारोपण की पूर्व योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:

  • उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन किया जाए
  • गड्ढों की खुदाई पहले से पूरी की जाए
  • आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो

ताकि वर्षाकाल में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान

बैठक में हेलमेट, सीटबेल्ट और निर्धारित गति सीमा के पालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित चालानी कार्रवाई जारी रखने पर बल दिया गया।

राहत प्रकरणों की समीक्षा

बैठक के अंत में प्रधानमंत्री राहत योजना अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों और सहायता राशि वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

रिपोर्ट | दैनिक यशोन्नति

https://www.sanskritiias.com/hindi/current-affairs/prime-ministers-relief-scheme

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!