Uncategorized

सिवनी में स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश, गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष फोकस

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा, शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन और टीकाकरण पर दिया जोर

सिवनी जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण पर जोर

Seoni 29 May 2026
सिवनी यशो:-  प्रभारी कलेक्टर  अनिल कुमार राठौर ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर जिले में संस्थागत स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा लोक स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सीडीपीओ एवं बीएमओ उपस्थित रहे।

सिवनी में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक
प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में विकासखंडवार गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, स्वास्थ्य जांच तथा चिन्हित एनीमिक गर्भवती महिलाओं के उपचार की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने निर्देश दिए कि पात्र सभी महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक जांच समय पर कराई जाए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप शेष बालिकाओं के टीकाकरण को शीघ्र पूर्ण करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टीबी स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने निक्षय मित्र अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने तथा टीबी मरीजों को अधिक से अधिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकल सेल रोग के चिन्हांकन एवं उपचार की स्थिति की भी समीक्षा की।

बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र सभी हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर में बच्चों के पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पात्र सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाए। उन्होंने बच्चों एवं धात्री महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित प्री-स्कूल गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा वातावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति, हितग्राहियों की संख्या एवं किस्त वितरण की समीक्षा भी की गई।

प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नियमित मैदानी भ्रमण कर योजनाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

https://dhar.nic.in/%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A4%B6/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!