विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला चिकित्सालय एवं वृद्ध आश्रम में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस सिवनी वृक्षारोपण – जिला चिकित्सालय और वृद्ध आश्रम में हुआ वृक्षारोपण
Seoni 07 June 2026
सिवनी यशो:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समग्र विहान सीएससी, जिला सिवनी द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जयपाल ठाकुर, डॉ. मनीषा सिरसाम एवं सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. जयपाल ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयं गड्ढा खोदकर पौधारोपण किया।
जिला चिकित्सालय परिसर के एआरटी सेंटर, डीआरसी एवं महिला ओपीडी सहित विभिन्न विभागों में भी पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में एआरटी सेंटर से अवनीश ठाकुर, अजय गुप्ता, महिला ओपीडी प्रभारी श्रद्धा मास्कोले, लैब टेक्नीशियन देव डहेरिया, एसटीआई काउंसलर फौजिया अंजुम तथा विहान स्टाफ रतनी शर्मा, विष्णुदास पनागर एवं प्रज्ञा नागदेव सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।
इसी क्रम में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त विकास समिति संचालित वृद्ध आश्रम, सिवनी में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृद्ध आश्रम के अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राठले की उपस्थिति में आश्रम के 23 निवासियों (11 पुरुष एवं 12 महिलाएं) के साथ पौधारोपण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व की जानकारी देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
समग्र विहान सीएससी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सार्थक पहल साबित हुआ।


