मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

भगवान श्रीराम और माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने एफआईआर की मांग की

बरघाट थाने में सौंपा ज्ञापन, यूएस एग्रो सीड्स कंपनी और मंच संचालक पर कार्रवाई की मांग

बरघाट में धार्मिक टिप्पणी विवाद, विहिप-बजरंग दल ने एफआईआर की मांग की

Seoni 09 June 2026
सिवनी यशो:- विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल महाकौशल प्रांत जिला सिवनी द्वारा बरघाट थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर यूएस एग्रो सीड्स कंपनी के कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम एवं माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है।

संगठन ने मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बरघाट थाना में ज्ञापन सौंपते विहिप कार्यकर्ता
बरघाट थाने में धार्मिक टिप्पणी मामले को लेकर ज्ञापन सौंपते विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी

ज्ञापन में बताया गया कि 6 जून 2026 को बरघाट स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में यूएस एग्रो सीड्स कंपनी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रहे संदीप तिवारी उर्फ संदीप कुमार चंचल द्वारा भगवान श्रीराम एवं माता सीता के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया गया है।

ज्ञापन के अनुसार कथित टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने कहा कि-

भगवान श्रीराम एवं माता सीता सनातन हिन्दू समाज के आराध्य एवं आदर्श माने जाते हैं, ऐसे में सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की टिप्पणी गंभीर मामला है।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की अनुमति लेते समय आयोजकों द्वारा प्रशासन को यह आश्वासन दिया गया था कि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी।

इसके बावजूद कथित विवादित टिप्पणी किया जाना प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन बताया गया है।

संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संदीप कुमार चंचल एवं यूएस एग्रो सीड्स कंपनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 300, 153A एवं 295A के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

साथ ही संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी तथा कंपनी के उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिन्दू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बरघाट धार्मिक टिप्पणी विवाद

https://x.com/MohitVa54482127/status/2063258414910935093?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button