‘सेफ क्लिक 2.0’ के सातवें दिन बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उतरी सिवनी पुलिस
नुक्कड़ नाटक, साइबर सुरक्षा रैली और जागरूकता कार्यक्रमों से 4070 से अधिक नागरिक हुए जागरूक
Seoni, 30 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक-2026 2.0’ के सातवें दिन सिवनी जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा रैलियां, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़े :- सिवनी पुलिस की दोहरी सफलता: बरघाट और छपारा में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार
अभियान के दौरान कुल 32 कार्यक्रमों के माध्यम से 4070 से अधिक नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
बाजारों में नुक्कड़ नाटक से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया।
प्रमुख बाजारों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया गया कि साइबर अपराधी किस प्रकार लालच, डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं।
यह भी पढ़े :-भैंसवामाता के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

व्यापारियों, दुकानदारों, युवाओं और ग्राहकों को पोस्टर, बैनर एवं पेम्फलेट वितरित किए गए तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए गए।
पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ मुख्य आयोजन
जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़े :–धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि SAFE CLICK का अर्थ है “रुको, सोचो और फिर कार्यवाही करो”। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि लालच, डर या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय साइबर ठगी का कारण बन सकता है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्राचार्य महेश गौतम तथा मार्गिक फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों को डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया।
जिले में हुए अन्य प्रमुख कार्यक्रम
- नगरपालिका पुस्तकालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- शुक्रवारी चौक एवं कचहरी चौक में डीपीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।
- अरुणाचल पब्लिक स्कूल में साइबर नोडल टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े :–सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, भाजपा ने पूरी की व्यापक तैयारियां
इन साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह
अभियान के दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, केवाईसी फ्रॉड, ऑनलाइन लोन, फर्जी नौकरी, ओटीपी शेयरिंग, क्यूआर कोड स्कैम, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे कभी भी OTP, CVV, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़े :–सदन में उत्तर से पहले सार्वजनिक हुआ विधानसभा प्रश्न, संसदीय गोपनीयता पर उठे सवाल
1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल का करें उपयोग
सिवनी पुलिस ने नागरिकों से कहा कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को होल्ड या रिकवर करने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़े :–जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छपारा में ऐतिहासिक बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का दिया संदेश
अभियान को सफल बनाने में मातृशक्ति संगठन, मार्गिक फाउंडेशन, कलम फाउंडेशन और कनक फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। पुलिस ने बताया कि ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान 8 जुलाई 2026 तक जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा।




One Comment