मध्यप्रदेशसिवनी

⚡ सावधान! बरसात में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और टूटे तार बन सकते हैं जानलेवा

विद्युत विभाग ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

बरसात में विद्युत सुरक्षा – बरसात में बिजली से रहें सावधान, विद्युत विभाग ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Seoni 03 July 2026
सिवनी यशो:- वर्षा ऋतु के दौरान तेज आंधी, तूफान और लगातार बारिश के कारण विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

इसे देखते हुए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सिवनी ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर और जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़े :-  संभावित अल्प वर्षा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतर्क, किसानों के लिए जारी किए अहम निर्देश

कार्यपालन अभियंता (संचालन एवं संधारण) सुभाष राय ने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर तथा हाईटेंशन एवं एलटी विद्युत लाइनों से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही अपने पालतू पशुओं को बिजली के खंभों या स्टे वायर से न बांधें।

यह भी पढ़े :- अरबों की सड़कें कहां बनीं? अंतिम यात्रा का रास्ता भी दलदल में, कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान गीले हाथों या नंगे पैर किसी भी विद्युत उपकरण, तार अथवा स्विच बोर्ड को न छुएं। जलभराव वाले स्थानों पर बिजली के खंभों के पास जाने से बचें और ऐसे स्थानों पर रखे विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें।

घरेलू वायरिंग और अर्थिंग की कराएं जांच

विद्युत विभाग के अनुसार घरों की छत या दीवारों से पानी का रिसाव, पुरानी या खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन तथा कमजोर अर्थिंग के कारण करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े :सौंसर के तीन एथेनॉल प्लांट में प्रतिदिन लाखों लीटर उत्पादन, प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानक अपनाए गए: क्षेत्रीय अधिकारी एम.पी. तिवारी

इसलिए समय-समय पर किसी प्रमाणित इलेक्ट्रीशियन से घरेलू वायरिंग और अर्थिंग की जांच कराना आवश्यक है।

आईएसआई मार्क वाले तारों का करें उपयोग

विभाग ने सलाह दी है कि कटे-फटे या क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को तुरंत बदलें तथा केवल आईएसआई मार्क वाले गुणवत्ता युक्त तारों का ही उपयोग करें। घरों में मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) एवं उचित अर्थिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

टूटे तार दिखें तो तुरंत दें सूचना

यदि कहीं बिजली का तार, केबल या पोल टूटा हुआ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और न ही उसे हटाने का प्रयास करें।

यह भी पढ़े :42 वर्ष 5 माह की गौरवमयी सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव सेवानिवृत्त, ग्राम छींदा में हुआ भव्य सम्मान

ऐसी स्थिति जानलेवा हो सकती है। किसी भी विद्युत आपात स्थिति, दुर्घटना की आशंका या टूटे हुए तार की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दें।

विद्युत संबंधी शिकायत अथवा आपात स्थिति में उपभोक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने निकटतम विद्युत वितरण केंद्र में सूचना दे सकते हैं।

यह भी पढ़े :हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण, छिंदवाड़ा और सिवनी भाजपा ने दी बधाई

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

https://safetyculture.com/topics/construction-safety/10-construction-safety-rules

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button