धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा का आठवां दिन पूरा, 242 किमी का सफर तय कर आज कटनी जिले में करेंगे प्रवेश

375 किमी की पदयात्रा के जरिए प्रदेश में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कर रहे प्रार्थना

सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक पदयात्रा – 8 दिन में पूरी की 242 किमी पदयात्रा, आज कटनी जिले में करेंगे प्रवेश

Chhindwara 08 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि, वैभव, खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना को लेकर छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किलोमीटर की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी यात्रा का आठवां दिन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

लगातार तेज आंधी, तूफान और बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सांसद बंटी विवेक साहू अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछले आठ दिनों में छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर जिलों की सीमाएं पार करते हुए 242 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ली है।

आज कटनी जिले में होगा प्रवेश

यात्रा के नौवें दिन 9 जुलाई को सांसद लगभग 32 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करते हुए कटनी जिले में प्रवेश करेंगे। देर शाम वे छपरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिक उनका स्वागत कर रहे हैं और यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आस्था का परिचय दे रहे हैं।

मैहर पहुंचकर करेंगे मां शारदा के दर्शन

यह 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा मैहर स्थित मां शारदा धाम तक जाएगी, जहां सांसद बंटी विवेक साहू प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।

https://www.myneta.info/LokSabha2024/candidate.php?candidate_id=587

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button