खेलमध्यप्रदेशसिवनी

हॉकी के मैदान पर दिखा जुनून, खिलाड़ियों के सम्मान से गूंजा भोपाल।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय आयोजन; बालक-बालिका वर्ग में विजेता टीमों को 51-51 हजार और उपविजेताओं को 31-31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

भोपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान और पुरस्कार

Seoni 30 August 2026
सिवनी / भोपाल/ छपारा यशो:-  राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस भोपाल में भव्य प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रदर्शन मैच एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थाओं का सम्मान किया गया। हॉकी के मैदान पर खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और शानदार खेल कौशल ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश की चार श्रेष्ठ पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों के बीच प्रदर्शन मैच आयोजित किए गए। बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा, जुझारूपन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

छपारा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रदर्शन मैच और खिलाड़ी सम्मान समारोह
छपारा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान और पुरस्कार

विजेता टीमों को 51 हजार, उपविजेताओं को 31 हजार

प्रदर्शन मैच के बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थाओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

विश्वास सारंग रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वास सारंग, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन रहे। इस अवसर पर मानसिंह यादव, प्रदेश संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ, सहित खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

छपारा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रदर्शन मैच और खिलाड़ी सम्मान समारोह
छपारा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान और पुरस्कार

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं के सम्मान के साथ उनके लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

खिलाड़ियों का सम्मान, प्रतिभाओं को नई ऊर्जा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ियों, कोचों एवं खेल संस्थाओं के सम्मान के लिए प्रदेश स्तर पर इस प्रकार का आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित होती है। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को यदि बेहतर मंच और निरंतर प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।

खेलेगा भारत, खेलेगा मध्यप्रदेश’ का दिया संदेश

आयोजन के दौरान ‘खिलाड़ी का सम्मान—खेल का सम्मान’ और ‘खेलेगा भारत, खेलेगा मध्यप्रदेश’ जैसे संदेशों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने का आह्वान किया गया।

मानसिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में खिलाड़ियों के सम्मान, पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरण के साथ व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थाओं से जुड़े लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भाजपा खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम को बधाई दी।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मंच देने, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

यह भी पढ़े :- खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन कोर्ट में दिखा जोश, बुजुर्गों और गृहणियों ने भी आजमाया हुनर

छिंदवाड़ा में TET शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई, दिल्ली जा रहे 25 शिक्षक ट्रेन से उतारे

‘बहनों के सम्मान से खिलवाड़ किया तो भारी कीमत चुकानी होगी’, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/neemuch-neemuch-news-jansunwai-7766060

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button