महापौर विक्रम अहाके की बड़ी सौगात, नगर निगम को मिले दो हैवी वाहन
नगर निगम के संसाधन हुए मजबूत, पूजन-अर्चन के बाद महापौर ने दोनों वाहनों को नगर सेवा के लिए किया समर्पित
Chhindwara 12 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगरवासियों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा अपने संसाधनों को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में निगम को दो बड़े हैवी वाहनों की सौगात मिली है। महापौर विक्रम अहाके ने दोनों वाहनों का विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें नगर सेवा के लिए समर्पित किया।
मैदानी अमले को मिलेंगे आधुनिक संसाधन
नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से निगम के मैदानी अमले को आवश्यक आधुनिक एवं उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
निगम के अनुसार नए हैवी वाहनों के उपलब्ध होने से विभिन्न नगर सेवा एवं मैदानी कार्यों को अधिक प्रभावी और गतिशील तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। इससे शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में निगम को सुविधा होगी।
महापौर विक्रम अहाके ने वाहनों को नगर सेवा में समर्पित करते हुए निगम के संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। निगम द्वारा भविष्य में भी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-
सिवनी में खेतों से खाद केंद्र तक पहुंचे संचालक कृषि उमाशंकर भार्गव
माटी के गणेश बनाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नेशनल लोक अदालत में 1555 प्रकरणों का निराकरण, 1 करोड़ से अधिक बैंक ऋण वसूली
विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला आज: पांढुर्ना और सावरगांव के लोग आमने-सामने
“नगरपालिका में फिर बवाल, अपनों ने ही खोली पोल!” अमृत 2.0 के कामों पर शिकायत से हड़कंप



