मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आदिवासी दंगल समिति के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को होगा विशाल ईनामी दंगल

सिवनी के बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में होगा आयोजन, पहलवानों और युवाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर

Seoni 27 September 2025
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी के बड़ा मिशन स्कूल ग्राउंड में दिनांक 12 अक्टूबर 2025, रविवार को सर्व आदिवासी दंगल समिति द्वारा विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज के क्रांतिकारी शहीदों की स्मृति और सम्मान में रखा गया है। दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं और पहलवानों को अपनी प्रतिभा व कला प्रदर्शन का मंच मिलेगा।

🙌 आदिवासी दंगल  समिति की भूमिका

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष चन्दन मर्सकोले और उपाध्यक्ष अशोक नवरेती ने बताया कि आदिवासी समाज पहली बार शहरी क्षेत्र में इस तरह का दंगल प्रतियोगिता कराने जा रहा है।

समिति के संयोजक नेपाल उइके, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश नवरेती,

सचिव प्रकाश उइके और कार्यकारिणी सदस्यों राजू मरकाम,

संजू पंद्रे, चिंटा सलामे, हिमांशु भलावी, रंजू उइके सरपंच,

अनिल उइके, पंजू चौधरी, किशोरी यादव, श्वेतांक इनवाती,

मानसिंह उइके, श्रीराम मरावी, राजकुमार कुमरे, नूरदयाल सरपंच,

जयसिंह उइके, विनयराज मर्सकोले, एम.एस.

कुंजाम, उत्तम उइके,

महेश यादव, प्रेम नारायण उइके,

रामकुमार मर्सकोले,

बीरलाल इनवाती सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

🙏 दंगल समिति की अपील

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों, दंगल प्रेमियों और पहलवानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/buxar/wrestlers-showed-their-strength-in-the-wrestling-competition

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!