मध्यप्रदेशसिवनी
को शहीदों नमन: 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन, रुकेंगी सभी गतिविधियां
Seoni 29 January 2026
सिवनी यशो:- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को नागरिकों द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 30 जनवरी शहीद स्मृति दिवस को सुबह 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
निर्देशों के अनुसार इस दौरान सभी गतिविधियां रोक दी जाएंगी।
कलेक्ट्रेट सहित जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि-
वे 30 जनवरी शहीद स्मृति दिवस पर अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखते हुए इस मौन कार्यक्रम में सहभागी बनें।



