मध्यप्रदेशमंडला

आयुष कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वर्षों से लंबित वेतनमान को लेकर सौंपा ज्ञापन

2016-17 से अटकी द्वितीय-तृतीय समयमान वेतन वृद्धि, जबलपुर संभाग के कर्मियों में रोष

मंडला – मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के बैनर तले आयुष विभाग के कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। जिलाध्यक्ष राधे लाल नरेटी ने बताया कि संभागीय आयुष अधिकारी जबलपुर के नाम एक ज्ञापन जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके को सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2016-17 से जबलपुर संभाग में कार्यरत आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी औषधि संयोजकों को आज तक द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है, जबकि प्रदेश के अन्य संभागों में यह लाभ वर्षों पहले ही प्रदान किया जा चुका है।

आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि वेतनमान को लेकर विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक आवेदन दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

अविलंब निर्णय नहीं तो आंदोलन के संकेत

कर्मचारी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया, तो संगठन को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

आयुष विभाग कर्मचारियों के ज्ञापन के दौरान राजेश अम्पुरी,

दीपक पाठक,

श्रीचंद कुड़ापे,

सतेन्द्र झारिया,

प्रफुल्ल पटेल,

गौरा मरावी,

सावित्री मरकाम,

सूरज ठाकुर,

भंवर सिंह कोकड़िया,

कुमार सानू ठाकुर,

दीपक चंद्रौल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

https://hindi.news18.com/news/haryana/faridabad-demonstration-of-sanitation-workers-at-bk-chowk-demanding-permanent-jobs-and-salary-hike-local18-ws-l-9241018.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button