Mon, 23 Nov 2026 | 10:41:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद

जागरूकता अभियान : बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 23, 2026 10:30 pm / Post views : 1

बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी
शेयर करें:

कुरई विकासखंड के 50 गांवों में चल रहा जागरूकता अभियान, थावरझोड़ी और डुंगरिया के स्कूलों में आयोजित हुए विशेष सत्र

Seoni, 23 November 2026

सिवनी यशो:- बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने और बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिले के कुरई विकासखंड के 50 गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से संचालित इस अभियान के तहत ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा सुरक्षित बचपन के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

यह अभियान बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से कार्यरत सामाजिक संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेन चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट (NIWCYD-बचपन/निवसीड) द्वारा स्वयंसेवी संगठनों के राष्ट्रीय नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (JRC) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

संस्था शासकीय विभागों, स्थानीय निकायों, पुलिस और अन्य संबंधित संगठनों के साथ समन्वय कर बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा एवं शोषण की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है।

केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय की पहल ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता समुदाय के बीच पहुंचकर जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवार, समाज और स्थानीय प्रशासन की सामूहिक भागीदारी को मजबूत करना है।

इसी क्रम में ग्राम थावरझोड़ी और डुंगरिया के स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम समन्वयक संजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह रोकने में परिवार, समुदाय और ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा की।

सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी

सत्र के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर रेखा भांगरे और प्रियंका मिश्रा ने बच्चों को गुड टच (सुरक्षित स्पर्श) और बैड टच (असुरक्षित स्पर्श) के बारे में समझाया। बच्चों को बताया गया कि उन्हें अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी असहज व्यवहार का विरोध करने और ऐसी स्थिति में बिना डर के अभिभावकों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

समुदाय सुगमकर्ता सुखराम धुर्वे ने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है।

बच्चों को यह भी बताया गया कि आसपास कहीं बाल विवाह होते दिखाई देने अथवा किसी बच्चे के साथ लैंगिक शोषण या दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी जा सकती है।

यह जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने और बाल विवाह सहित बाल सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के विरुद्ध समुदाय को सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है।

संजय मिश्रा
कार्यक्रम समन्वयक, निवसीड (NIWCYD), सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष