Balaghat 11 December 2025
बालाघाट यशो:- मुख्य वन संरक्षक गौरव चौधरी के निर्देशन और उड़नदस्ता दल प्रभारी अजय चौरे के मार्गदर्शन में बालाघाट उड़नदस्ता दल ने एक बार फिर अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दल ने ग्राम जागपुर में अवैध सागौन लट्ठों से भरी पिकअप वाहन को जब्त कर लाखों की तस्करी पर रोक लगा दी।
मुखबिर की सूचना पर रात में घेराबंदी
9 दिसंबर को उड़नदस्ता दल को मुखबिर से सूचना मिली कि –
ग्राम धापेवाड़ा से जागपुर की ओर पिकअप वाहन में सागौन लठ्ठों का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 दिसंबर की तड़के 4:30 बजे समनापुर-धापेवाड़ा मार्ग पर घेराबंदी की।
पिकअप वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की,
लेकिन दल की सतर्कता से वाहन को ग्राम जागपुर में पकड़ लिया गया।
पिकअप वाहन जब्त, चालक फरार
वाहन क्रमांक MP-09-GF-3067 में 3 सागौन लठ्ठे भरे मिले जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है।
जैसे ही दल वाहन के पास पहुंचा, आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं—मौके पर पंचनामा
वाहन जांच में पाया गया कि सागौन परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
मौके पर ही पंचनामा बनाया गया और वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज
अवैध सागौन परिवहन मामले में आरोपी श्रीकांत वल्द सुकलाल दमाहे के खिलाफ
मध्यप्रदेश वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।
पूरा प्रकरण आगे की कार्यवाही हेतु बीटगार्ड आगरवाड़ा को सौंपा गया है।
https://www.indiacode.nic.in/handle/123456789/1362/simple-search?query=



