मध्यप्रदेशसिवनी
बीएड प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिजकोर्स अनिवार्य, न करने पर जायेगी नौकरी
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर
Seoni 11 December 2025
सिवनी यशो:- बीएड प्राथमिक शिक्षक ब्रिजकोर्स को लेकर शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड योग्यता के आधार पर नियुक्त सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए यह कोर्स अनिवार्य है।
सिवनी 11 दिसम्बर 2025/ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 24 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक एनआईओएस पोर्टल पर किया जा सकेगा।
28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड योग्यता के आधार पर नियुक्त सभी प्राथमिक शिक्षकों को एनआईओएस के 6 माह के अनिवार्य ब्रिजकोर्स में रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।
यह रजिस्ट्रेशन
24 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक एनआईओएस पोर्टल
(https://bridge.nios.ac.in) पर किया जा सकेगा।
अधिकारी ने बताया कि कोर्स की फीस 25,000 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) है, जिसमें पहले सत्र की परीक्षा शुल्क शामिल है।
प्रत्येक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 70 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
रजिस्ट्रेशन हेतु नवीन फोटो,
बीएड प्रमाण पत्र,
नियुक्ति आदेश और स्कूल प्राचार्य द्वारा प्रमाणित स्वघोषणा पत्र अनिवार्य हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए UDISE+ कोड अनिवार्य रखा गया है। तकनीकी सहायता हेतु शिक्षक
bridgesupport@nios.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन और
शुल्क जमा करना सभी शिक्षकों के लिए जरूरी है।
निर्धारित समयावधि में ब्रिजकोर्स न करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B2%C2%B8%C3%8E%C2%B3%C2%B7%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=11/28/2025



