मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

धान उपार्जन में बड़ा झटका: सिवनी के 6442 किसान समर्थन मूल्य से वंचित

स्लॉट बुकिंग समय से पहले बंद, विधायक कमल मर्सकोले ने उठाया मामला

Seoni 31 January 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था किसानों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। स्लॉट बुकिंग समय से पहले बंद हो जाने के कारण जिले के 6442 पंजीकृत किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है और शेष किसानों से धान खरीदी के निर्देश जारी करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सिवनी जिले में धान उपार्जन की तिथि 01 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। वहीं स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 तय थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि 08 जनवरी 2026 से ही स्लॉट बुकिंग बंद कर दी गई, जिससे हजारों किसान स्लॉट बुक नहीं कर पाए।

अधिकारियों को अवगत कराया, फिर भी नहीं हुआ समाधान

किसानों ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया, लेकिन समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला गया। नतीजतन, पंजीकृत होने के बावजूद हजारों किसान अपनी धान फसल समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रह गए, जिससे उनमें भारी आक्रोश और निराशा व्याप्त है।

विधायक कमल मर्सकोले ने की हस्तक्षेप की मांग

 कमल मर्सकोले ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए कहा कि यह किसानों के साथ स्पष्ट अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि सिवनी जिले के शेष बचे किसानों से धान उपार्जन के लिए तत्काल विशेष निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

विधायक ने कहा कि-

यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया,

तो किसानों को मजबूरी में खुले बाजार में कम दामों पर धान बेचनी पड़ेगी,

जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों में नाराजगी

धान उपार्जन से वंचित किसानों का कहना है कि –

जब पंजीयन कराया गया था और तिथियां घोषित थीं,

तो स्लॉट बुकिंग अचानक बंद करना समझ से परे है।

किसानों ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप कर धान खरीदी दोबारा शुरू करने की मांग की है।

अब निगाहें जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर टिकी हैं कि-

क्या किसानों को राहत देने के लिए विशेष उपार्जन तिथि या अतिरिक्त स्लॉट की व्यवस्था की जाती है या नहीं।

https://www.facebook.com/Kelopravah.news/posts/%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AC%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%9D%E0%A4%9F%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4-%E0%A4%85%E0%A4%AC-%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%91%E0%A4%A8%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A8-%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AF/1183684287271358/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button