मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जी राम जी योजना पर कांग्रेस के विरोध का भाजपा ने दिया करारा जवाब, सिवनी में जनजागरण अभियान शुरू

सांसद भारती पारधी बोलीं—कांग्रेस को योजना से नहीं, राम नाम से आपत्ति

Seoni 03 February 2026
सिवनी यशो:- जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और भ्रम फैलाने के प्रयासों का भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी में करारा जवाब दिया है। भाजपा का जी राम जी योजना की कार्यशाला में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने योजना के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार, समय पर भुगतान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल है।

“कांग्रेस को योजना से नहीं, राम के नाम से समस्या” – भारती पारधी

सांसद भारती पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास का नया मॉडल तैयार किया गया है। कांग्रेस का विरोध केवल नाम को लेकर है, जबकि योजना का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार और परिसंपत्ति निर्माण से जोड़ना है।

सिवनी में जी राम जी योजना पर भाजपा कार्यशाला को संबोधित करती सांसद भारती पारधी
सिवनी में जी राम जी योजना को लेकर आयोजित भाजपा कार्यशाला में सांसद भारती पारधी संबोधित करती हुईं।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि यह योजना किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देगी।

श्रमिकों का कल्याण, देश की प्रगति

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जी राम जी योजना से मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनका श्रम राष्ट्र निर्माण में उपयोग होगा।

जिलेभर में चलेगा जनजागरण अभियान

जिला प्रभारी राकेश बैस और कक्कू पटेल ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजना की सही जानकारी देंगे और कांग्रेस के भ्रम का जवाब देंगे।

सिवनी में जी राम जी योजना पर भाजपा कार्यशाला को संबोधित करती सांसद भारती पारधी
सिवनी में जी राम जी योजना को लेकर आयोजित भाजपा कार्यशाला में सांसद भारती पारधी संबोधित करती हुईं।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि

जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया,

पूर्व सांसद नीता पटेरिया,

पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह,

वेद सिंह ठाकुर,

प्रेम तिवारी,

कीरत सिंह बघेल,

विजय उईके,

गजानंद पंचेश्वर,

अजय डागोरिया,

इमराता साहू,

सुनीता बघेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.tribuneindia.com/news/india/bjp-calls-cong-campaign-against-vb-g-ram-g-act-bhrashtachar-bachao-drive/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button