Seoni 01 October 2025
सिवनी यशो:- नवरात्र पर्व की पावन बेला में जब पूरा नगर देवी भक्ति में रंगा हुआ है, उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने नवमीं के दिन नगर में विराजी देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भीड़ और मां दुर्गा के जयकारों के बीच वातावरण भक्ति-रस से सराबोर हो उठा।
[caption id="attachment_35763" align="alignleft" width="300"]
नवरात्रि भक्ति: भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमतीमीना बिसेन ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन, सिवनी नगर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब[/caption]
मां काली मंदिर से हुआ दर्शन यात्रा का शुभारंभ
श्रीमती बिसेन ने अपनी भक्ति यात्रा की शुरुआत बरघाट नाका स्थित मां काली मंदिर से की। इसके पश्चात उन्होंने गणेश चौक, छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, ज्वाला देवी मंदिर, भैरोगंज, बारापत्थर स्थित नगर सेठानी सहित नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
भक्ति भाव से ओतप्रोत इस अवसर पर श्रद्धालुजन भी माता रानी की महिमा का गुणगान करते दिखाई दिए। हर पंडाल में दीपों की लौ, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तों की आराधना से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला निरंतर जारी है।
[caption id="attachment_35761" align="alignright" width="300"]
नवरात्रि भक्ति: भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमतीमीना बिसेन ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन, सिवनी नगर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब[/caption]
भक्ति में शामिल रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
श्रीमती बिसेन के साथ नगर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे,
महामंत्री बादल बैन,
[caption id="attachment_35759" align="alignleft" width="300"]
नवरात्रि भक्ति: भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमतीमीना बिसेन ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन, सिवनी नगर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब[/caption]
उपाध्यक्ष एवं पार्षद राजेश राजू यादव,
इंजीनियर आदित्य भारद्वाज,
एडवोकेट अनुराग साहू
सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और माता रानी के चरणों में नमन किया।
मां दुर्गा की जयकारों से गूंजा नगर
नवरात्र के अंतिम दिनों में नगर का माहौल पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया है।
हर ओर माता रानी के जयकारों की गूंज है।
श्रद्धालु उपवास, भजन-कीर्तन और
आरती में लीन हैं। दुर्गा पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है-
और सभी जन अपने परिवार, समाज और देश की उन्नति के लिए मां के चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं।
नवरात्रि के महत्व और नौ दिनों के धार्मिक व आध्यात्मिक स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी के लिए