क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बस स्टेण्ड में गुंडागर्दी, छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Seoni 29 September 2025

सिवनी यशो :- बस स्टेण्ड क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आमजन में दहशत फैलाने वाले छह युवकों को कोतवाली पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश और एएसपी दीपक मिश्रा तथा सीएसपी श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

घटना विवरण

दिनांक 27 सितंबर 2025 को ग्राम नांदिया कला निवासी अमन साहू अपने दोस्त अंकित साहू के साथ बस स्टेण्ड के पास दवाई लेने आया था।

इसी दौरान रास्ते में उसकी पहचान की एक लड़की मिलने पर आरोपित असीम बैग ने मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज और धमकी दी।

थोड़ी ही देर में उसके साथी अब्दुल मुजाहिद,  मोहम्मद आदिल, 

मोहम्मद हस्सान खान,  मोहम्मद नसीम,

साकिब और नोमान वहां पहुंच गए और अमन साहू से मारपीट करने लगे।

घटना पर थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 822/2025, धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. मुजाहिद पिता मुजीब बैग, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी।

2. आदिल पिता नूर मोहम्मद, उम्र 20 वर्ष, निवासी हड्डी गोदाम सिवनी।

3. साकिब पिता यूनुस खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी पिंजारी मोहल्ला सिवनी।

4. मोहम्मद नसीम उर्फ अनीस पिता शेख रमजान, उम्र 40 वर्ष, निवासी के.जी.एन. कॉलोनी सिवनी।

5. मोहम्मद हस्सान पिता नूर मोहम्मद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी।

6. असीम पिता अलीम मिर्जा, उम्र 18 वर्ष, निवासी छोटी पुलिस लाइन सिवनी।

पुलिस की भूमिका

थाना प्रभारी किशोर बामनकर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत,

सउनि दिनेश रघुवंशी,

सउनि जसवंत ठाकुर और आरक्षक अमित रघुवंशी,

अजेन्द्र पाल, प्रतीक बघेल, सिद्घार्थ दुबे, दिलीप उइके एवं चालक इरफान ने आरोपियों की धरपकड़ में विशेष भूमिका निभाई।

https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/lawyer-ashok-pandey-6-month-jail-allahabad-high-court-decision-2025-04-11-1126854

सिवनी बस स्टेण्ड में गुंडागर्दी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
बस स्टेण्ड में गुंडागर्दी, छह आरोपी गिरफ्तार | सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!