धूमा और धनौरा हत्याकांड का खुलासा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में धूमा हत्या का पर्दाफाश, 48 घंटे में धनौरा डबल मर्डर सुलझा
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Seoni 29 September 2025
सिवनी यशो:- जिले में घटित दो सनसनीखेज हत्याओं का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मीडिया को जानकारी दी। धूमा थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या को 24 घंटे के भीतर सुलझाया गया, वहीं धनौरा थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में कर दिया।

धूमा हत्या कांड: तीन आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 26 सितम्बर को सिध्देश्वर कॉलोनी धूमा में सविता साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 103 (1) BNS में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका का आरोपी अच्छेलाल प्रजापति से काफी समय से संपर्क था। पैसों के लेन-देन और दबाव के कारण अच्छेलाल ने अपने साथी सुनील उर्फ सोनू राय और शंकर उर्फ गोलू साहू के साथ मिलकर षड्यंत्र रच हत्या कर दी।
तीनों आरोपियों को 28 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
💀 धूमा हत्या कांड: रुपये न लौटाने की साजिश में उतारी मौत के घाट
धूमा की सिद्धेश्वर कॉलोनी में 26 सितम्बर को हुई सविता साहू की हत्या दरअसल पैसों के लेन-देन से जुड़ा गहरा विवाद था।
- आरोपी अच्छेलाल प्रजापति: मृतिका के घर लगातार आना-जाना करता था और उससे रुपये उधार लेकर प्लॉट खरीद चुका था।
- मृतिका की स्थिति: बार-बार पैसे लौटाने का दबाव डाल रही थी और अच्छेलाल पर अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव भी बना रही थी।
- आरोपी सुनील उर्फ सोनू राय: मृतिका पर भारी उधार, जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था।
- साजिश: लगातार पैसे माँगने से परेशान होकर अच्छेलाल, सोनू और शंकर उर्फ गोलू साहू ने तय किया कि रुपये लौटाने से बचने का एकमात्र तरीका सविता को रास्ते से हटाना है।
- हत्या की वारदात: 26 सितम्बर की दोपहर तीनों ने मिलकर मृतिका के घर में घुसकर उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी:
-
अच्छेलाल प्रजापति (33), निवासी कुशवाहा मोहल्ला, धूमा
-
सुनील उर्फ सोनू राय (40), निवासी बाजार चौक, धूमा
-
शंकर उर्फ गोलू साहू (37), निवासी शीतलामाई मोहल्ला, धूमा
धनौरा डबल मर्डर: 4.77 लाख का मशरुका बरामद
27 सितम्बर की रात ग्राम गनेरी में प्रागो बाई मरवैया और उनके पुत्र निरंजन सरवैया की हत्या कर दी गई थी। आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे और विरोध करने पर दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 103 (1) BNS में मामला दर्ज कर 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी:
-
कपिल कौरेती (22), निवासी ग्राम गनेरी
-
मंजीत परते (21), निवासी ग्राम गारका टोला, नैनपुर मंडला
-
रिंकु मरकाम (25), निवासी गुनगुच
-
दो नाबालिग (17 वर्ष 4 माह एवं 17 वर्ष 10 माह)
बरामद मशरुका:
-
नगदी ₹30,900
-
सोने-चांदी के जेवर
-
मोटरसाइकिल
-
मोबाइल फोन, CCTV कैमरा
कुल मूल्य: 4.77 लाख
पुलिस की भूमिका
दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हुई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा,
एसडीओपी घंसौर श्रीमती नम्रता सोधिया,
एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व और थाना धनौरा व धूमा पुलिस की सक्रियता से



