Sun, 22 Nov 2026 | 08:47:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

जिला मीडिया प्रभारी : भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 08:35 pm / Post views : 11

भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी
शेयर करें:

राजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर बृजगोपाल लोया ने जारी किया नियुक्ति आदेश, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने दी शुभकामनाएं

Seoni, 22 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर मीडिया विभाग की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए सिवनी जिले में नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय मनोज मर्दन त्रिवेदी को भाजपा का सिवनी जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया द्वारा 22 नवंबर 2026 को जारी संगठनात्मक नियुक्ति आदेश के अनुसार दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा जिला कार्यालय मंत्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई इन नियुक्तियों से जिले में पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों को नई दिशा मिलेगी। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े विषयों और पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का दायित्व मीडिया विभाग निभाता है।

जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज मर्दन त्रिवेदी और सह मीडिया प्रभारी के रूप में राजेन्द्र सिंह ठाकुर संगठन एवं मीडिया के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने दी शुभकामनाएं

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं जिला सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की है।

नई नियुक्तियों के साथ भाजपा के सिवनी जिला मीडिया विभाग में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब नई टीम के हाथों में होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें