Sun, 22 Nov 2026 | 10:19:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन

शपथ ग्रहण समारोह : युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 04:37 pm / Post views : 1

युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
शेयर करें:

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू की उपस्थिति में कुबेर सूर्यवंशी और बिट्टू मंडराह का भव्य स्वागत, युवा मोर्चा का दायित्व शपथ ग्रहण समारोह

Chhindwara, 22 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह के स्वागत में आज भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू ने सहभागिता कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रैली के शुभारंभ के पश्चात सभी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित युवा मोर्चा के दायित्व शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

photo-2-6b031a6c00a50.webp

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह का स्वागत किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वागत रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह ऊर्जावान, जुझारू एवं कर्मठ युवा नेतृत्वकर्ता हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में युवा मोर्चा नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुबेर सूर्यवंशी और बिट्टू मंडराह के साथ सामूहिक प्रयासों से भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा संगठन की विचारधारा और नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्री सूर्यवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को युवाओं द्वारा पूरा करने का प्रयास किया जावेगा, वे रोजगार पाने वाले नहीं रोजगार देने वाले बने।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, जिसमें युवाओं की भागीदारी है, हमारा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा युवा भाजपा से जुड़े। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की मंशा अनुसार संगठन में युवा की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो जिसमें प्रधानमंत्री के विकसित भारत की कल्पना को साकार किया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू सहित उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री बिट्टू मंडराह को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री कमलेश उइके, विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा नेता लखन वर्मा, संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, गोपाल यदुवंशी, श्रीमती लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, अलकेश साव, रामेश्वर चौधरी, भूषण अरोरा, पंकज मूंगिया, सचिन चौरसिया, राहुल बंसल, विष्णु पाल, अमित भारद्वाज, चंचलेश साहू, अमर पटेल, अभियांश ताम्रकर, मयुर सोनी, अभिषेक चांडक, विनोद सूर्यवंशी, ऋषभ चौरसिया, विक्की सूर्यवंशी, अमित बेले, नितिन कतिया, पियुष खोराना, महेन्द्र राय, अजय नागवंशी, सिवा सरसवार, राहुल बादशाह, कोनाल शर्मा, आश्रय सिंघई, सिद्धार्थ जडेजा, सोरभ संचेती, मुकुल साहू, सिद्धार्थ मुखर्जी, पलास मालवी, अभिषेख पारे, अंशुल राजपूत, विजय यदुवंशी, प्रदीप रघुवंशी, वैभव मलिक, आकाश सूर्यवंशी, ग्रीन सूर्यवंशी कुलदीप सूर्यवंशी, प्रिंस सूर्यवंशी, समीर दुबे, उज्वल पटेल, अमित सूर्यवंशी, चित्रांश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा शंखनाद रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी के पदभार ग्रहण समारोह के पूर्व युवा शंखनाद रैली का आयोजन किया गया जो मानकादेही से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय पहुंची जिसमें वीआईपी चौक में अमित बेले मित्रमंडली व सूर्यवंशी समाज द्वारा स्वागत किया गया ।

इसके पश्चात अम्बेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर, शिवाजी चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया । इसके पश्चात अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के बाद फव्वारा चाौक में समीर दुबे, उज्जवल पटेल, मित्रमंडली द्वारा स्वागत किया गया ।

गल्र्स कॉलेज के सामने जितेश पटेल मित्रमंडली द्वारा स्वागत किया गया । मेजर अमित ठेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बस स्टेंड में राहुल बंसल मित्रमंडली द्वारा जेसीबी से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष