पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही रात में 122 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप
कानून व्यवस्था मजबूत करने चला मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन, शहर से लेकर देहात तक देर रात दबिश
छिंदवाड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन – एक रात में 122 वारंटी गिरफ्तार
Chhindwara 10 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- Chhindwara Police ने जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 122 वारंटियों को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना, आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करना था।
देर रात शुरू हुआ मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित कर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग दी गई। इसके बाद पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त और दबिश कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़े :- रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान कुल 113 वारंटियों को किया गिरफ्तार
प्रत्येक थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। तकनीकी शाखा और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध स्थानों पर नाकाबंदी और दबिश दी गई।
31 स्थायी और 91 गिरफ्तारी वारंटी दबोचे
इस औचक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने:
- 31 स्थायी वारंटी
- 91 गिरफ्तारी वारंटी
इस प्रकार कुल 122 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :–सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: नाइट कांबिंग गश्त में 47 वारंटी गिरफ्तार, 100 गुंडा-बदमाश चेक
कुण्डीपुरा, चौरई और अमरवाड़ा थानों का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर
पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी D. S. Shende और उनकी टीम द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक Ajay Rana के नेतृत्व में थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने सर्वाधिक कार्रवाई करते हुए:
- 7 स्थायी वारंटी
- 6 गिरफ्तारी वारंटी
कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
वहीं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) Bharti Jat के नेतृत्व में थाना चौरई पुलिस ने:
- 4 स्थायी
- 9 गिरफ्तारी वारंटी
कुल 13 वारंटियों को पकड़ा।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) Kalyani Barkade के नेतृत्व में थाना अमरवाड़ा पुलिस ने:
- 3 स्थायी
- 10 गिरफ्तारी वारंटी
कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मिलेगा पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली करने और अधिक स्थायी वारंटी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।



