Wed, 18 Nov 2026 | 09:57:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान

20 विद्यार्थी चयनित : मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 03:59 pm / Post views : 2

मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
शेयर करें:

निबंध और क्विज प्रतियोगिता में 10-10 विद्यार्थियों का चयन, पांच विधानसभा क्षेत्रों के 90 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Chhindwara, 18 November 2026

छिन्दवाड़ा यशो:- । लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश, भोपाल की गाइडलाइन तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप प्लान) के अंतर्गत आयोजित की गई।

दोनों विधाओं में 10-10 विद्यार्थियों का चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन एवं क्विज के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर निबंध विधा से 10 तथा क्विज प्रतियोगिता से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

इस प्रकार कुल 20 विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छिन्दवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया और जागरूक नागरिक बनने के प्रति समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें