Wed, 18 Nov 2026 | 08:19:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा

हेल्थ ऑडिट : सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 08:06 pm / Post views : 1

सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच
शेयर करें:

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शयन कक्ष, रसोई, शौचालय व पूरे परिसर की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Seoni, 18 November 2026

सिवनी यशो:- जिले की शासकीय बाल संरक्षण संस्थाओं में निवासरत किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण और रहन-सहन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक हेल्थ ऑडिट किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत विशेष गृह (सुधारालय) सिवनी, सम्प्रेक्षण गृह सिवनी एवं सुरक्षित स्थान सिवनी में यह स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया।

untitled-1-copy-6afdb8021fb78.webp

हेल्थ ऑडिट के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने तीनों संस्थाओं में निवासरत कुल 76 किशोरों का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने किशोरों की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का आकलन किया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची विशेषज्ञ टीम में डॉ. लोकेश चौहान (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयज काकोडिया (मेडिकल ऑफिसर, मनोरोग), डॉ. उमेश पाठक (प्राध्यापक, मनोरोग), डॉ. रविन्द्र कोल्हे (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. मनीषा श्रीवास्तव (साइकोलॉजिस्ट) एवं सुश्री सोनम विनोदिया (ईयर मोल्ड टेक्नीशियन) शामिल रहीं।

स्वास्थ्य के साथ सुविधाओं की भी हुई पड़ताल

चिकित्सकीय टीम ने किशोरों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्थाओं की आंतरिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शयन कक्ष, शौचालय, स्नानागार, रसोई कक्ष और संपूर्ण परिसर का जायजा लिया गया। स्वच्छता, पोषण, रहन-सहन तथा किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।

हेल्थ ऑडिट का उद्देश्य संस्थाओं में रह रहे किशोरों के समग्र शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, उचित पोषण और बेहतर रहन-सहन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक किशोर को स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर संस्था अधीक्षक श्रीमती शिवकली वरवडे, विकास दुबे (DCPU, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सिवनी) सहित संस्थाओं का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें