Sat, 07 Nov 2026 | 12:43:39 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र पेयजल परियोजना में लापरवाही पर भड़के प्रमुख अभियंता, जिओ मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, छिंदवाड़ा में करोड़ों का कारोबार! श्रीमती सुशीला देवी मोदी का निधन, कान्हीवाड़ा में शोक की लहर कादम्बरी के ‘वाङ्मय भूषण’ सम्मान से अलंकृत हुए पं. सुधाकर शर्मा कान्हीवाड़ा की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, रोज लग रहा जाम; आधे घंटे तक थम रहे वाहनों के पहिए! शराब दुकान हटवाने के लिए CM से गुहार लगा रहे विधायक मुनमुन, फिर भी संरक्षण देने के आरोप! बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र पेयजल परियोजना में लापरवाही पर भड़के प्रमुख अभियंता, जिओ मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, छिंदवाड़ा में करोड़ों का कारोबार! श्रीमती सुशीला देवी मोदी का निधन, कान्हीवाड़ा में शोक की लहर कादम्बरी के ‘वाङ्मय भूषण’ सम्मान से अलंकृत हुए पं. सुधाकर शर्मा कान्हीवाड़ा की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, रोज लग रहा जाम; आधे घंटे तक थम रहे वाहनों के पहिए! शराब दुकान हटवाने के लिए CM से गुहार लगा रहे विधायक मुनमुन, फिर भी संरक्षण देने के आरोप! बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

दलहन बीज वितरित : कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू

कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू
शेयर करें:

घगड़िया में किसानों को निःशुल्क दलहन बीज वितरित; बोले सांसद—कम पानी में बेहतर पैदावार देने वाली फसलों को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

Chhindwara 06 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- कम बारिश की आशंका और संभावित जल संकट को देखते हुए किसानों को ऐसी फसलों की बोनी करने की सलाह दी जा रही है, जिनमें कम पानी की आवश्यकता होती है और बेहतर उत्पादन मिल सकता है। सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों से मसूर, अलसी, चना एवं सरसों की बोनी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बदलती मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसान फसल चयन में सावधानी बरतें, ताकि पानी की कमी का असर उत्पादन पर कम से कम पड़े।

मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पिण्डई के ग्राम घगड़िया में किसानों को निःशुल्क दलहन बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों को बीज वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण और कृषि विकास के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से किसानों को पहली बार दलहन के बीज वितरित किए जा रहे हैं।

कम पानी में बेहतर उत्पादन वाली फसलों पर जोर

सांसद साहू ने कहा कि इस वर्ष कम बारिश के चलते आगामी समय में पानी की कमी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी खेती की योजना इसी परिस्थिति को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए। उन्होंने मसूर, अलसी, चना एवं सरसों जैसी फसलों की बोनी करने की सलाह देते हुए कहा कि ये फसलें अपेक्षाकृत कम पानी में भी अच्छी पैदावार देने की क्षमता रखती हैं।

उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने और उपलब्ध कराए जा रहे बीजों का उपयोग कर खेती को लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष