Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

ट्रेन शुरू करने की मांग : दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 03:33 pm / Post views : 12

दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड
शेयर करें:

तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से ट्रेन शुरू करने की मांग, संतरांचल और कोयलांचल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Chhindwara, 28 November 2026

छिंदवाड़ा / जुन्नारदेव यशो:- संतरांचल और कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों की रेल सुविधाओं को लेकर दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। नागपुर से भुसावल के बीच संचालित दादाधाम एक्सप्रेस (11111-11112) को छिंदवाड़ा से होकर चलाने की मांग उठाई जा रही है।

क्षेत्रवासियों का सुझाव है कि ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से प्रारंभ किया जाए, जिससे दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दादाधाम एक्सप्रेस के छिंदवाड़ा से संचालन से शिर्डी, शनि शिंगणापुर और नासिक जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान हो सकती है। वर्तमान में इन धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने छिंदवाड़ा से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग भी उठाई है। उनका मानना है कि छिंदवाड़ा को खंडवा, भुसावल और मुंबई से रेल मार्ग के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के व्यवसायिक संबंधों को नई दिशा मिल सकती है।

पोस्टकार्ड अभियान से उठाएंगे आवाज

इस मांग को रेलवे और केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सौसर के रमेश और जुन्नारदेव के महेश ने बताया कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर दादाधाम एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव तथा छिंदवाड़ा से मुंबई के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग करेंगे।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर रेलवे और केंद्र सरकार सकारात्मक पहल करेगी, जिससे संतरांचल एवं कोयलांचल के हजारों यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष