Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 08:56 pm / Post views : 13

कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शेयर करें:

बुड्डी गांव में बिना ईटीपी और रॉयल्टी दस्तावेज के हो रहा था रेत का परिवहन, खनिज विभाग ने दर्ज किया प्रकरण

Seoni, 28 November 2026

सिवनी यशो:- जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कुरई तहसील के ग्राम बुड्डी में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। वाहन चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित ईटीपी और रॉयल्टी के दस्तावेज नहीं पाए गए। खनिज विभाग ने वाहन जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार के निर्देश पर 27 नवंबर 2026 को खनिज विभाग का अमला कुरई तहसील क्षेत्र में खनिज गतिविधियों की जांच कर रहा था। इस दौरान ग्राम बुड्डी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का परिवहन होते पाया गया।

जांच के दौरान वाहन चालक श्यामलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बुड्डी, तहसील कुरई से रेत परिवहन संबंधी ईटीपी एवं रॉयल्टी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर प्रभारी खनि निरीक्षक रंजीत डेहरिया ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन का चेसिस क्रमांक NHN36020ZRG703957 बताया गया है। वाहन को पुलिस चौकी परिसर बादलपार में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष