Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

अमृत 2.0 योजना : एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 03:18 pm / Post views : 11

एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
शेयर करें:

कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने किया नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण, अमृत 2.0 योजना और बबरिया जल शोधन केंद्र की व्यवस्थाएं भी देखीं

Seoni, 28 November 2026

सिवनी यशो:- शहर की स्वच्छता व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति से जुड़े विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने शनिवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार नगरीय क्षेत्र के भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने एमआरएफ प्लांट, निर्माणाधीन नवीन एमआरएफ प्लांट, अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे जलावर्धन कार्यों और बबरिया स्थित जल शोधन केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन एमआरएफ प्लांट के कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

seoni-collector-anju-arun-kumar-mrf-plant-inspection-jpg-6b0af156e529b.webp

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर के एमआरएफ प्लांट पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट में आने वाले कचरे के पृथक्करण, निस्तारण और उपयोगी सामग्री को अलग करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

साथ ही प्लांट की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए कचरे के व्यवस्थित निस्तारण और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन नवीन एमआरएफ प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति बढ़ाने और निर्धारित गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि नवीन प्लांट का संचालन जल्द शुरू हो सके।

जलावर्धन योजना के कार्यों की भी ली जानकारी

कलेक्टर ने बबरिया पहुंचकर अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित नवीन जलावर्धन योजना के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी तथा अधिकारियों से कार्य की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलावर्धन योजना के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, जिससे शहरवासियों को बेहतर और सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सके।

जल शोधन केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बबरिया स्थित जल शोधन केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने जल शोधन की प्रक्रिया, संयंत्र की कार्यप्रणाली और पेयजल की गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी सुश्री दिशा डेहरिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष