Wed, 25 Nov 2026 | 10:48:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया

किसानों की परेशानी : 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 09:46 pm / Post views : 7

7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा!
शेयर करें:

निजी उपयोग के लिए रेत-गिट्टी लाने का किसानों का दावा, रॉयल्टी और जुर्माना भरने को तैयार लेकिन कमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराने से इनकार

Chhindwara, 25 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर रखने वाले कुछ किसानों की परेशानी खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद बढ़ गई है। किसानों के ट्रैक्टर पिछले करीब 7-8 माह से जब्त हैं। इससे उनकी खेती-किसानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जिन किसानों के पास अपने ट्रैक्टर हैं, उन्हें खेतों में बोनी कराने के लिए अब किराये से ट्रैक्टर लेना पड़ रहा है।

प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने अपने निजी उपयोग के लिए रेत एवं गिट्टी परिवहन की थी। इसी दौरान खनिज विभाग ने उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए। किसानों का कहना है कि वे नियमानुसार रॉयल्टी एवं जुर्माना जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ट्रैक्टरों का आरटीओ में कमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तैयार नहीं हैं।

किसानों के मुताबिक प्रशासन की ओर से ट्रैक्टरों को कमर्शियल श्रेणी में पंजीकृत कराने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि यदि वे अपने कृषि उपयोग के ट्रैक्टरों का कमर्शियल पंजीयन कराते हैं तो उन्हें लाखों रुपये का टैक्स और अन्य खर्च उठाना पड़ सकता है, जो उनके लिए संभव नहीं है।

खेती के समय किराये से लेना पड़ रहा ट्रैक्टर

किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त होने के कारण उन्हें खेती के जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। बोनी के समय उन्होंने किराये से ट्रैक्टर लेकर खेतों में बुवाई कराई। किसानों का सवाल है कि जब वे रॉयल्टी और जुर्माना भरने के लिए तैयार हैं तो उनके कृषि उपयोग के ट्रैक्टरों को छोड़ने के संबंध में कोई व्यावहारिक समाधान क्यों नहीं निकाला जा रहा है?

किसानों की परेशानी समझने वाला कोई नहीं

प्रभावित किसानों का कहना है कि पिछले 7-8 महीनों से वे अपने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। किसानों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले में हस्तक्षेप कर उचित समाधान निकालने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने कृषि कार्यों के लिए दोबारा ट्रैक्टर उपलब्ध हो सकें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष