Wed, 25 Nov 2026 | 11:04:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें : सांसद विवेक बंटी साहू प्रभारी के भरोसे नगर पालिका सौंसर, विकास कार्य और नागरिक सुविधाएं प्रभावित सिवनी में 28 नवंबर को बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

धरोहर : देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 10:40 pm / Post views : 2

देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन
शेयर करें:

विश्व धरोहर सप्ताह के समापन पर पर्यटन ग्राम देवगढ़ में हेरिटेज वॉक आयोजित, युवाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

Chhindwara, 25 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर पर्यटन ग्राम देवगढ़ में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने कहा कि जिले के युवाओं और नागरिकों को देवगढ़ के ऐतिहासिक किले के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। सदियों पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर को जानें, समझें और इसकी जानकारी दूसरों तक भी पहुंचाएं। इस दिशा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर ने हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां के किले, बावड़ियों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के महत्व से परिचित हो सकें।

पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि देवगढ़ में होम स्टे की सुविधाएं भी अच्छी हैं। यदि अधिक पर्यटक यहां पहुंचेंगे, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और होम स्टे में रुकेंगे, तो इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इतिहासकार ने बताई देवगढ़ की ऐतिहासिक महत्ता

कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। इतिहासकार नगेंद्र गढ़ेवाल ने देवगढ़ के गौरवशाली इतिहास और उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया। हेरिटेज वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों को देवगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने के साथ ही इसके संरक्षण और पर्यटन विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।