Wed, 25 Nov 2026 | 10:48:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया

खुली चर्चा : गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 09:53 pm / Post views : 30

गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा
शेयर करें:

कथित झूठे प्रकरणों में फंसाने के आरोपों सहित पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठेंगे सवाल, पुलिस विभाग को भी अपना पक्ष रखने का आमंत्रण

Seoni, 25 November 2026

सिवनी यशो:- जिले में गांजा कांड, महिला प्रताड़ना तथा हत्या के प्रयास और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरणों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच 26 नवंबर को एक खुली चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथित रूप से झूठे प्रकरणों में लोगों को फंसाए जाने के आरोपों सहित विभिन्न मामलों के तथ्यों और पुलिस की कार्रवाई पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजक अधिवक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस चर्चा का उद्देश्य किसी एक पक्ष के आरोपों को सही ठहराना नहीं, बल्कि संबंधित मामलों के सभी पहलुओं को सार्वजनिक चर्चा के दायरे में लाना और सभी पक्षों की बात सुनना है। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों एवं प्रत्यारोपों के बीच पुलिस विभाग का पक्ष भी सामने आए, इसके लिए विशेष पहल की गई है।

अधिवक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस आयोजन की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक को आमंत्रित किया है। साथ ही उनसे आग्रह किया है कि यदि वे स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकते तो पुलिस विभाग की ओर से किसी अधिकारी को चर्चा में शामिल होने के लिए भेज सकते हैं, ताकि पुलिस का पक्ष भी सामने आ सके और संबंधित मामलों की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद मिले।

चर्चा के दौरान गांजा कांड, महिला प्रताड़ना, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज गंभीर प्रकरणों तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 307 एवं 376 से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए जाएंगे। विशेष रूप से उन आरोपों पर चर्चा होगी, जिनमें कुछ लोगों द्वारा प्रकरणों को कथित तौर पर झूठा बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं।

मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रण

आयोजक अधिवक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने जिले के सभी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और संबंधित पक्षों से भी चर्चा में शामिल होकर अपना पक्ष रखने की अपील की गई है। उनका कहना है कि निष्पक्ष संवाद और तथ्यों के आधार पर ही सच्चाई सामने आ सकती है। यह चर्चा जनहित से जुड़े संवेदनशील विषयों पर सभी पक्षों को सुनने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार

  • समय: शाम 4 बजे

  • स्थान: मिशन स्कूल ग्राउंड, सिवनी (मध्यप्रदेश)

आयोजक अधिवक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से जनहित से जुड़े इन गंभीर विषयों पर होने वाली खुली चर्चा में उपस्थित होकर सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष