Wed, 25 Nov 2026 | 10:48:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया ग्वालियर में 28-29 नवंबर को होगी सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाएं युवा: कलेक्टर हरेंद्र नारायन 7-8 माह से थाने में खड़े किसानों के ट्रैक्टर, खेतों में बोनी के लिए लेना पड़ रहा किराये का सहारा! बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल गांजा कांड, महिला प्रताड़ना और धारा 307 व 376 के मामलों पर होगी खुली चर्चा 1.86 लाख रुपये जमा, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति संविधान गौरव दिवस : बाबासाहेब के विचार, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण का संकल्प रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी : बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 25, 2026 09:29 pm / Post views : 8

बरघाट कॉलेज में 28-29 नवंबर को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, देशभर के विद्वान होंगे शामिल
शेयर करें:

भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रसार में पुस्तकालयों की भूमिका पर होगा मंथन, राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन के वित्तीय अनुदान से आयोजन

Seoni, 25 November 2026

सिवनी / बरघाट यशो:- शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 28 एवं 29 नवंबर 2026 को "भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रसार में पुस्तकालयों की भूमिका" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी शामिल होकर भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार में पुस्तकालयों की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे।

संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने बताया कि महाविद्यालय में विगत पांच वर्षों से विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों के आयोजन की परंपरा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा के ऐतिहासिक दृष्टिकोण को समझने और अकादमिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और संरक्षित रखने में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुस्तकालयों के विकास एवं विस्तार में राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कोलकाता का योगदान अग्रणी रहा है। इसी फाउंडेशन के वित्तीय अनुदान से महाविद्यालय में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से डॉ. संजीव सराफ, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से डॉ. के.के. केशरवानी तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेला शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों से शोधार्थी, विद्यार्थी एवं प्राध्यापक भी संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे।

आयोजन की तैयारियों में जुटा महाविद्यालय परिवार

संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती संगीता उइके, डॉ. आरती भीमटे, श्रीमती पूनम ठाकुर, सी.एस. जावव एवं पंकज कुमार गहरवार के निर्देशन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. इनवाती ने सभी प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से संगोष्ठी में सहभागिता करने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष