Sun, 22 Nov 2026 | 10:39:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

आपातकालीन बचाव : आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 10:34 pm / Post views : 0

आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर
शेयर करें:

नए फायर एक्ट एवं अग्नि सुरक्षा नियम 2026 के प्रावधानों की दी जानकारी, आग लगने पर त्वरित कार्रवाई और कंट्रोल रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर

Chhindwara, 22 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश पर जिले के समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं फायर स्टाफ के लिए एक दिवसीय विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नगरीय निकायों के फायर अमले को आग से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई और नए कानूनी प्रावधानों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार करना रहा।

नए फायर एक्ट का पालन अनिवार्य

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नगर निगम के सभागृह में जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) की बैठक लेकर राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए नए फायर एक्ट 'मध्यप्रदेश अग्निशमन और आपातकालीन सेवा सामान्य नियम 2026' का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने फायर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया था।

फायर ऑडिट और अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की दी जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए फायर एक्ट तथा मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा सामान्य नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, निर्धारित भवनों का वार्षिक फायर ऑडिट तथा अग्नि सुरक्षा से जुड़े वैधानिक दायित्वों के बारे में बताया गया।

सूचना मिलते ही रवाना हो राहत दल

प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की घटना होने पर त्वरित प्रतिक्रिया और समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा आगजनी की सूचना मिलते ही बिना किसी विलंब के राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया जाए।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के लिए फायर स्टाफ की तैयारी सुनिश्चित करना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें