Sun, 22 Nov 2026 | 10:47:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी

दीपावली मिलन समारोह : 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 10:27 pm / Post views : 2

16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान
शेयर करें:

सांसद विवेक बंटी साहू की विशेष उपस्थिति में हुआ आयोजन, लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगतियों और लंबित मांगों को शासन स्तर पर उठाने का आग्रह

Chhindwara, 22 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा छिंदवाड़ा द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पदस्थ लिपिक कर्मचारियों के लिए दीपावली मिलन एवं पदोन्नति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।

समारोह में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। दीपावली मिलन के अवसर पर कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया।

16 वर्ष बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, कर्मचारियों में उत्साह

संघ के जिलाध्यक्ष मोहित सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में पदोन्नति प्राप्त सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लिपिक संवर्ग की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया लगभग 16 वर्षों के अंतराल के बाद प्रारंभ होना कर्मचारियों के लिए प्रसन्नता और उत्साह का विषय है। इससे लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिली है।

वेतन विसंगतियों और लंबित मांगों पर सांसद का ध्यानाकर्षण

जिलाध्यक्ष मोहित सूर्यवंशी ने सांसद विवेक बंटी साहू के समक्ष लिपिक संवर्ग की न्यायसंगत मांगों, वेतनमान संबंधी विसंगतियों और लंबे समय से लंबित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारियों की इन समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल की जाए, ताकि लिपिक वर्ग को न्याय मिल सके।

समारोह में दीपावली मिलन के साथ पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रमुख रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें