कांग्रेस सत्ता से बाहर होकर बौखलाई, अब बेटे का री-लॉन्च कर रहे कमलनाथ: शेषराव यादव
कमलनाथ बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप
Chhindwara 08 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कमलनाथ बयान पर भाजपा का पलटवार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस पूरी तरह बौखला चुकी है और अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने राजनीतिक रूप से विफल बेटे नकुलनाथ को साथ लेकर जिले में घूम-घूमकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
शेषराव यादव ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है—परिवार बचाओ, पार्टी भूल जाओ। नकुलनाथ अपने राजनीतिक जीवन के पहले चरण में ही असफल हो चुके हैं और अब जबरन उनका री-लॉन्च किया जा रहा है।
बेरोजगारी पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस: शेषराव यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में युवाओं को केवल झूठे वादे और बेरोजगारी मिली। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी दर घटी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को सच स्वीकार नहीं है।
भाजपा भाषण नहीं, जमीन पर काम करती है
उन्होंने कहा कि –
भाजपा सरकार रोजगार सृजन,
स्टार्टअप,
औद्योगिक विकास और
निवेश के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।
आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं,
बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है।
कमलनाथ बयान पर भाजपा का पलटवार, चुनावी हताशा का परिणाम
उन्होंने कहा कि –
लगातार चुनावी पराजयों के बाद कांग्रेस के पास न तो कोई सकारात्मक एजेंडा बचा है और न ही जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस उपलब्धि।
इसी निराशा में कांग्रेस नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं,
लेकिन अब प्रदेश की जनता जागरूक है और झूठ व सच्चाई में अंतर भलीभांति समझती है।
यह भी पढ़े :–मप्र बेरोजगारी में देश में नंबर-1, भाजपा झूठ की सीमा लांघ चुकी: कमलनाथ
नकुलनाथ बिना पढ़े बयान देते हैं
शेषराव यादव ने कहा कि नकुलनाथ बिना विषय की समझ और तथ्यों के बयान देते हैं और राजनीतिक असफलता की हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं।



