सिवनीखेलमध्यप्रदेश

डूंडा सिवनी ऑक्शन प्रीमियर लीग 2025: चौके-छक्कों की बारिश, पत्रकार टाइगर्स ने शान 11 को 9 रनों से हराया

वेटरन और ओपन वर्ग के मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच, एमसीजी ग्राउंड में उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम

Seoni 25 December 2025
सिवनी यशो:- जिले में क्रिकेट का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ओपन वर्ग के युवा खिलाड़ियों का जोश जहां दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, वहीं वेटरन वर्ग (40+) के अनुभवी खिलाड़ियों का जुनून भी चरम पर नजर आ रहा है। आईपीएल की तर्ज पर सिवनी के इतिहास में पहली बार आयोजित डूंडा सिवनी ऑक्शन प्रीमियर लीग (DSOPL) 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट जिलेभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

एमसीजी ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ

डूंडा सिवनी के एमसीजी ग्राउंड में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में वेटरन और ओपन वर्ग के धुरंधर बल्लेबाजों के गगनचुंबी चौके-छक्के दर्शकों की तालियां बटोर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाजों की रफ्तार और स्पिन गेंदबाजों की फिरकी भी दर्शकों को खूब लुभा रही है।

 पहली बार ऑक्शन सिस्टम का प्रयोग

सिवनी जिले में पहली बार ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से टीमें बनाई गई हैं।

  • वेटरन वर्ग के लिए 11 ओनरों ने खिलाड़ियों की बोली लगाकर टीमें तैयार कीं।

  • ओपन वर्ग में 14 ओनरों ने खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया।

 यूट्यूब पर लाइव प्रसारण

24 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस क्रिकेट महाकुंभ का सीधा प्रसारण गौतम डिजिटल सेटअप द्वारा यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है, जिसे जिले-प्रदेश के खेल प्रेमी बड़े उत्साह से देख रहे हैं।

 रोजाना खेले जा रहे 5 मुकाबले

टूर्नामेंट में प्रतिदिन 5 मुकाबले खेले जा रहे हैं —

  • 2 मुकाबले वेटरन वर्ग

  • 3 मुकाबले ओपन वर्ग

 रोमांचक मुकाबला: पत्रकार टाईगर्स बनाम शान 11

डूंडा सिवनी ऑक्शन प्रीमियर लीग 2025 – आज का पहला मुकाबला पत्रकार टाईगर्स और शान 11 के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर शान 11 ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार टाईगर्स ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बनाए।

  • आसिफ खान ने 22 गेंदों में तूफानी 52 रन बनाए (9 चौके, 1 छक्का)

  • नीरू निर्मलकर ने शानदार 39 रन जोड़े

  • बाद में विक्रांत पांडे और सिराज कुरैशी ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

शान 11 की संघर्षपूर्ण पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए शान 11 की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई।

  • दीपक डागा ने 47 रन

  • वसीम खान ने 23 रन बनाए

लेकिन पूरी टीम 5 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी।

9 रनों से जीती पत्रकार टाईगर्स

इस तरह पत्रकार टाईगर्स ने 9 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

गेंदबाजी में —

  • आसिफ खान ने 2 विकेट

  • अजय अवधिया और वाहिद खान ने 1-1 विकेट लिया

  • अंतिम ओवर में नीरू निर्मलकर की कसी हुई गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई

 उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

पत्रकार टाईगर्स के संरक्षक डॉ. सत्या ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी के लिए नीरू निर्मलकर एवं आसिफ खान को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

⚡ दूसरा मुकाबला

दिन का दूसरा मुकाबला मुस्तफा 11 और जैसे 11 के मध्य खेला गया, जिसमें मुस्तफा 11 ने जीत दर्ज की।

https://zeenews.india.com/hindi/off-beat/viral/chandrapur-tiger-attack-video-video-goes-viral-on-social-media-tiger-attack-viral-video/2993097

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!