जनता की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझेंगी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
बारापत्थर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से पहुंचे नागरिक, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
Seoni 30 December 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ,
जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं
सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित अनेक आवेदन प्रस्तुत किए।

हर आवेदन पर गंभीर सुनवाई
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि
“जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है,
किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
जनसुनवाई के दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि—
-
लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए
-
जनसमस्याओं को प्राथमिकता सूची में रखा जाए
-
जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें
पंचकल्याणक महामहोत्सव का आमंत्रण
इस अवसर पर छपारा नगर से पधारे श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा एवं
श्रीमद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक महामहोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विधायक दिनेश राय मुनमुन से सौजन्य भेंट की।
समिति द्वारा विधायक को आगामी 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले
श्री 1008 मुनिजिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महामहोत्सव (विश्व शांति महायज्ञ)
की आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई।
धार्मिक आयोजनों को दिया समर्थन
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-
ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और संस्कार का संदेश देते हैं।




One Comment