सिवनी–छिन्दवाड़ा–सावनेर तक फोरलेन सड़क बनेगी, सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में की घोषणा
2500 करोड़ की लागत से बनेगी 150 किलोमीटर सड़क, सांसद बंटी विवेक साहू की बड़ी उपलब्धि – प्रधानमंत्री व गडकरी का जताया आभार
Chhindwara 23 August 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है।
जबलपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि –
सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक 150 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना पर करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत आएगी और निर्माण कार्य अगले 6 माह में प्रारंभ हो जाएगा।
यह भी पढ़े :-सिवनी-बालाघाट मार्ग किया जायेगा फोरलेन, कुरई महाविद्यालय का होगा भवन निर्माण
यह घोषणा होते ही सांसद कार्यालय और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

सांसद बंटी विवेक साहू का स्वागत और कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल
सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि –
यह छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है।
यह भी पढ़े :- फोरलेन मार्ग का पूर्ण निर्माण रेल्वे ओवर ब्रिज सहित फरवरी 2026 में होगा
कुछ दिन पूर्व ही सांसद साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात की थी ।
सांसद ने छिंदवाड़ा – पाण्डुर्ना सड़क को टूलेन से फोरलेन में अपग्रेड करने की मांग रखी थी।
गडकरी ने इस पर गहन विचार-विमर्श कर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसका परिणाम अब सामने है।
परियोजना का महत्व
यह सड़क न सिर्फ छिन्दवाड़ा और सिवनी को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी बल्कि नागपुर और सावनेर तक तेज़ और सुगम संपर्क भी सुनिश्चित करेगी।
इसके बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


