Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

सात सूत्रीय मांग : बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आप का हल्लाबोल, प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 11:41 am / Post views : 21

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आप का हल्लाबोल, प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन
शेयर करें:

डॉक्टरों की कमी, दवाओं का अभाव और उपचार में लापरवाही को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुधार के लिए एक माह का अल्टीमेटम

मण्डला यशो :- जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, आवश्यक दवाओं के अभाव और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने के मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। पार्टी की ओर से बताया गया कि बीते एक माह के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल के निरीक्षण में अनेक खामियां सामने आई हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का सबसे अधिक खामियाजा ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। छोटी-मोटी बीमारियों और सामान्य जांच के लिए भी मरीजों को जिला मुख्यालय अथवा महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और समय पर उपचार मिलने में भी परेशानी हो रही है।

सात सूत्रीय मांगों पर एक माह में कार्रवाई की मांग

आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति का गठन, प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति, आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की नियमित उपलब्धता, एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा सुनिश्चित करना शामिल है।

पार्टी ने इन मांगों पर अमल के लिए प्रशासन से एक माह की समय-सीमा निर्धारित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की ओर आकर्षित करते हुए आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष