धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

रक्षाबंधन पर श्रमवीरों का सम्मान: मातृ शक्ति संगठन की अनूठी पहल

निर्माण स्थलों और कार्यस्थलों पर बहनों ने राखी बांधकर जताया आभार, मिठाई और शुभकामनाओं से किया सम्मान

Seoni 09 August 2025

सिवनी यशो:- – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मातृ शक्ति संगठन की बहनों ने एक अनूठा और भावपूर्ण आयोजन किया।

बहनों ने निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों और विभिन्न कार्यस्थलों पर पहुँचकर श्रमवीरों को राखी बांधी और उनका सम्मान किया।

यह पहल उन कर्मठ हाथों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से की गई, जो समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

राजस्थान के सीकर से आए कुछ श्रमवीर वर्तमान में सिवनी नगर में एक राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण में निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

यह स्मारक आने वाले समय में सिवनी जिले की शान को और बढ़ाएगा।

यह भी पढ़े :- प्राइड ऑफ टीकमगढ़ अवार्ड से सम्मानित हुई मातृ शक्ति संगठन की सीमा चौहान

बहनों ने श्रमवीरों को राखी के साथ मिठाई और शुभकामनाएं दीं, उनके कठिन परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा, “श्रमवीर हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है।

रक्षाबंधन का यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सुरक्षा, सम्मान और स्नेह का प्रतीक है।”

इस भावपूर्ण कार्यक्रम ने श्रमवीरों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में अपनापन भर दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!